वर्डप्रेस पे नए लोग पेज और पोस्ट के बीच भ्रमित हो जाते हैं। वर्डप्रेस दो कन्टेन्ट टाइप के साथ आता है: पोस्ट और पेज।
मन में ये सवाल आते है की मुझे दोनों की आवश्यकता क्यों है? मुझे पोस्ट का उपयोग कब करना चाहिए? मुझे पेज का उपयोग कब करना चाहिए?
वर्डप्रेस पे शुरुआती दौर में ये प्रॉब्लम आता है की पेज बनाए या पोस्ट बनाए |
आप वर्डप्रेस की पोस्ट का उपयोग किए बिना पेज के जरिए एक वेबसाइट डेव्हलप कर सकते हैं।
- Advertisement -
आप अपनी न्यूज़, अनाउसमेंट और अन्य लेखों के लिए अलग ब्लॉग के साथ एक व्यावसायिक वेबसाइट बना सकते हैं।
सीधे शब्दों में दोनों के बिच का डिफरेंस बताना हो तो , जब हम कोई बिज़नेस के लिए वेबसाइट बनाते है। तब हमें सिर्फ पेज बनाना होता है। जब हमें लेखक की तरह हमेशा अपने विषय पे लिखना है और उसे प्रकाशित करना है तो पोस्ट लिखना जरुरी होता है।
तो विस्तारपूर्वक जानते है के पोस्ट और पेज में क्या अंतर है ये समझने की कोशिश करते है | और उसे हम कैसे अच्छे तरीके से इस्तमाल कर सकते है |
वर्डप्रेस में पोस्ट क्या हैं?
पोस्ट एक रिवर्स ऑर्डर क्रम (ब्लॉग के पेज के टॉप पर नए कंटेंट दिखाई देते है) में सूचीबद्ध ब्लॉग कन्टेंट हैं। जैसे के नए पोस्ट आप अपने ब्लॉग पेज पर सूचीबद्ध पोस्ट देखेंगे।
यदि आप एक ब्लॉग के रूप में वर्डप्रेस का उपयोग कर रहे हैं, तो आप अपनी वेबसाइट की अधिकांश कन्टेन्ट के लिए पोस्ट का उपयोग करना है। आपके पास श्रेणियों (केटेगरी) और टैग के आधार पर अपने पोस्ट को ऑर्गनाइज़ करने का विकल्प उपलब्ध होता है।

वर्डप्रेस पोस्ट में आमतौर पर लेखक का नाम और प्रकाशित / अपडेट तारीख (डेट) होती है। पोस्ट में आप सोशल मीडिया आइकॉन लगाके शेयर कर सकते है |
यदि आप किसी पोस्ट को करीब से देखेंगे तो आप देखेंगे कि यह सामान्य रूप ऐसे बना है:
- पोस्ट शीर्षक – पाठक को बताता है कि पोस्ट किस बारे में है। एक अच्छा शीर्षक पाठकों का ध्यान आकर्षित करता है और आपकी पोस्ट पढ़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने की अधिक संभावना होती है।
- प्रकाशित तारीख (पब्लिश डेट) – सभी पोस्ट उस तारीख को प्रदर्शित करते हैं, जब कोई पोस्ट पब्लिश हुई थी। हम सामान्यतः इसे पोस्ट के शीर्ष पर प्रदर्शित करते हैं।
- द्वारा लिखित – पोस्ट में लेखक का नाम प्रदर्शित करते हैं। जब तक आपने अपना पब्लिशर नाम नहीं बदला है, आपका उपयोगकर्ता (लॉगिन नेम) नाम स्वय दिखाई देता है।
- टिप्पणियाँ (कमेंट) – यह वह जगह है जहां अपने पाठक अपनी पोस्ट के जवाब में टिप्पणी लिखने के लिए उपयोग कर सकते हैं। टिप्पणियाँ (कमेंट) पाठकों को चर्चाओं में शामिल होने, अपने विचारों को साझा करने की अनुमति देती हैं।
- आपकी पोस्ट का कन्टेन्ट – यह मुख्य जानकारी है जिसे आप अपने पाठकों के साथ साझा करना चाहते हैं| आप अपने हिसाब से बड़ा या छोटा पोस्ट लिख सकते है।
- श्रेणियाँ (केटेगरी) – पाठकों को आपके ब्लॉग पर पोस्ट खोजने में मदद करने के लिए उपयोग की जाती हैं। श्रेणियों का उपयोग अक्सर किसी पुस्तक के अध्यायों(चैप्टर) की तरह किया जाता है; वे उन विषयों का एक सामान्य अवलोकन (ओवरव्यू) प्रदान करते हैं जिनके बारे में आप ब्लॉग पे लिखते हैं।
- उदाहरण – ब्लॉगिंग, प्लगइन, मनी मेकिंग, ये केटेगरी हो गयी। मनी मेकिंग केटेगरी -जब हम पैसे कैसे कमाए इस विषय पर बहोत सारे पोस्ट करेंगे तो पाठक मनी मेकिंग केटेगरी के जरिए उसे लगनेवाले पोस्ट ढूंढ सकता है।
- टैग – इसका उपयोग पाठकों को आपके ब्लॉग पर पोस्ट खोजने में मदद करने के लिए किया जाता है। टैग पुस्तक के पीछे इंडेक्स की तरह हैं ।
वर्डप्रेस में पेज क्या है ?
ब्लॉग पर पेज का उपयोग आम तौर पर उन सूचनाओं के लिए किया जाता है, जिन्हें आप अपने पाठकों के साथ साझा करना चाहते हैं, लेकिन अक्सर अपडेट होने की उम्मीद नहीं करते हैं।
- Advertisement -
आमतौर वर्डप्रेस में कॉन्टेक्ट पेज, अबाउट पेज, फीचर पेज, सर्विस पेज, सपोर्ट पेज, कॉन्टैक्ट अस इत्यादि के रूप में पेजेस होते है । हर वेबसाइट /ब्लॉग पर कुछ जरुरी पेज बनाने ही पड़ते है।
यदि आप किसी पेज को करीब से देखेंगे तो आप देखेंगे कि यह सामान्य रूप से कैसे बना है:
- पेज का शीर्षक – पाठक को बताता है कि पेज किस बारे में है।
- आपके पेज का कन्टेन्ट – यह वह जानकारी है जिसे आप इस पेज पर साझा करना चाहते हैं|
- टिप्पणियाँ – अधिकांश विषय पेज (पृष्ठ) के नीचे टिप्पणियों (कमेंट) का समर्थन करते हैं। टिप्पणियाँ डिफ़ॉल्ट रूप से पेज पर डिसएबल होती हैं और उन्हें आप इनेबल कर सकते है।
पेज और पोस्ट में का अंतर
पेज और पोस्ट के बीच महत्वपूर्ण अंतर हैं जो उनके साथ काम करते समय समझना महत्वपूर्ण हैं।
पेज | पोस्ट |
---|---|
ब्लॉग पेज स्वतंत्र रूप से प्रदर्शित होते हैं और अधिक स्थिर होते हैं। वे दिन-प्रतिदिन एक समान रहते हैं क्योंकि वे शायद ही कभी अपडेट किए जाते हैं। | ब्लॉग पोस्ट रिवर्स ऑर्डर में दिखाई देते हैं ताकि सबसे नया पोस्ट पहली पोस्ट हो जो अपने पाठक देखते हैं। |
पेज में समय लिखा नहीं होता हैं, इसलिए वे प्रकाशित होने की तारीख नहीं दिखाते हैं। | पोस्ट में एक समय दिखाई देता है जो पोस्ट प्रकाशित होने की तारीख और समय प्रदर्शित करता है। |
आप पेज पे श्रेणी (केटेगरी)और टैग नहीं दे सकते। | हम पोस्ट में श्रेणियां और टैग असाइन कर सकते हैं जो उन्हें ढूंढना आसान बनाते हैं। |
पेज लेखक के नाम को प्रदर्शित नहीं करते । | पोस्ट लेखक के नाम को प्रदर्शित करते हैं। |
पेज को सोशल मीडिया पे शेयर नहीं कर सकते | | पोस्ट को सोशल मीडिया पे शेयर का बटन लगाके शेयर कर सकते है | |
किसी भी ब्लॉग के लिए पेज और पोस्ट दोन्हो ही महत्वपूर्ण पार्ट है। इनका सही इस्तमाल कर के हम अपने ब्लॉग को बढ़िया बना लेते है। जब हमें प्रोडक्ट सेल के लिए वेबसाइट बनानी होती तब हमें पेज का ज्यादा उपयोग करना पड़ता है। आर्टिकल, न्यूज़ लिखने के लिए पोस्ट जरुरी है।