मुझे अपने एक ब्लॉग के लिए १५-२० पोस्ट लिखने के लिए विषय की जरुरत थी। इसके लिए कुछ पोस्ट के आईडिया मिले लेकिन ब्लॉगर के लिए जितने भी आईडिया हो वो कम होते है। वैसे तो १०-१२ पोस्ट के टाइटल तो तय किये थे। लेकिन समय के चलते सोचा थोड़ा और रिसर्च करे।
मै अपने ब्लॉग लिए “टोपिकल मैप” में रूचि रखता हु। ऐसे ही एक आर्टिकल पढ़ते ध्यान आया के सर्च कन्सोल के सहारे कुछ मिलता है क्या वो देखा जाए। सर्च कन्सोल में मैंने एक महीने के डेटा देखना शुरू किया। उसमे मुझे पिछले हफ़्ते लिखे पोस्ट इम्प्रैशन दिखाई दिए ७० के आसपास आ रहे थे और रैंक देखा जाये तो ५८ आ रहा था मतलब मेरा वो पोस्ट छटे पेज पे आ गया है।
मतलब इस पोस्ट पे सही से मेहनत की जाए तो उसे पहले पन्ने पे लाया जा सकता है। उस कीवर्ड पे थोड़ा सोचने में मुझे और ५-६ पोस्ट के आईडिया आ गए है।
उसी पोस्ट के सन्दर्भ में ५ से १० पोस्ट बनाता हु तो उसके के जरिये मै उस विषय पे टॉपिकल ऑथोरिटी बना सकता हु। यदि टॉपिकल ऑथोरिटी सही ढंग से बन जाती है तो उसमे से ३-४ पोस्ट पहले पेज आसानी से रैंक करेंगे।
- Advertisement -
मै कोनसे विषय के कीवर्ड पे काम कर रहा हु ये तो बता नहीं सकता। लेकिन एक उदाहरण के जरिये आपको समझाने की कोशिश करता हु। इसी ब्लॉग का एक पोस्ट का उपयोग करने वाला हु। इस ब्लॉग पे टोपिकल अथॉरिटी के जरिये मैंने पोस्ट ज्यादा काम नहीं किया है।
“बिग रॉक एफिलिएट क्या है इससे पैसे कैसे कमाए ” ये पोस्ट समझो ६० पोजीशन पे रैंक कर रहा है। और महीने में १५० -२०० का इम्प्रैशन आ रहा है।
मै सोचते रहूँगा की अपने आप ही इस पोस्ट का रैंक बढ़ जाएगा तो मै बहुत बड़ी गलती कर रहा हु।
इसका रैंक बढ़ाने में मुझे मेहनत करनी होगी। दो तरीके से मै इसपे काम कर सकता हु। इस पोस्ट को और अच्छे तरीके फिर से लिख के अपडेट कर सकता हु।
और दूसरा तरीका है की इसपे में टॉपिकल ऑथोरिटी बनाऊ।
इस आर्टिकल में “एफिलिएट ” और “ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ” ये दो बड़े विषय है। उन्ही दो कीवर्ड के सहारे १०-२० पोस्ट लिखता हु तो इस एफिलिएट टॉपिक और ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस टॉपिक में मेरे ब्लॉग ऑथोरिटी बढ़ जायेगी। मतलब सर्च इंजन को एफिलिएट के बारे बहुत सारी मतलब इस विषय पे ब्लॉगर अच्छा ग्यान है।
इसके लिए एफिलिएट विषय पे ६-७ पोस्ट बनानी होगी। इसके लिए निचे दिए गए पोस्ट टाइटल काम में आ सकते है।
- एफिलिएट मार्केटिंग में लोग फेल क्यू होते है?
- होस्टिंगर एफिलिएट क्या है?
- २० बेस्ट एफिलिएट प्रोग्राम हिंदी ब्लॉगर के लिए
- क्या फ्लिपकार्ट एफिलिएट सही है ?
- एफिलिएट प्रोग्राम कैसे काम करता है ?
आप और थोड़ा सोचोगे तो इस को लेके ५० पोस्ट टाइटल मिल जायेगा।
- Advertisement -
आप १० से ज्यादा अच्छे पोस्ट लिखते है तो आपकी एफिलिएट विषय पे टॉपिकल बन जाएगी।
वैसे ही ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए इस विषय पे अच्छे तरीके से २०-२५ पोस्ट बनाते है। तो उसपे भी आपकी ऑथोरिटी बन सकती है।
आपके जो पोस्ट टॉप रैंक हो रहे है। उसी पोस्ट पे सही ढंग से आप वापिस पढ़ते है। तो आप के सामने कुछ ऐसा निकल आएगा जिसके जरिये वापिस कुछ नए पोस्ट बना सकते है।
आखरी शब्द
इस पोस्ट को बनाने के लिए मुझे १५ मिनट लगे। जो मै रिसर्च कर रहा उसे थोड़ी देर के बाजू में रख के इसे लिख लिया है। जो मेरे मन में आया, जो मुझे समझ आया, और जो मै कर रहा हु उसे सीधे सीधे टाइप कर के लिख रहा हु।