By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
वेब गाइड
  • वेबसाइट निर्माण
  • टूल किट
  • सम्पर्क करे
वेब गाइड
  • वेबसाइट निर्माण
  • टूल किट
  • सम्पर्क करे
Search
  • वेबसाइट निर्माण
  • टूल किट
  • सम्पर्क करे
वेब गाइड > Blog > ब्लॉगिंग > ब्लॉग बनाने के ६० टॉपिक आईडिया।
ब्लॉगिंग

ब्लॉग बनाने के ६० टॉपिक आईडिया।

Rajendra
Last updated: 2023/01/16 at 11:23 अपराह्न
Rajendra Published 6 जून 2022
Share
SHARE

हमारे मन में बहुत सारे विषय आ रहे है होंगे। ब्लॉग बनाने के लिए लेकिन समझ नहीं आ रहा कहा से शुरू करे|

Contents
ब्लॉग Niche क्या है ?ब्लॉग को सफल बनाने के लिए कोनसे स्किल्स जरुरी है ?ब्लॉग का टॉपिक सेलेक्ट करते वक्त  इन गलतियो को नजरअंदाज न करे| ब्लॉग के लिए Niche कैसे सिलेक्ट करे ?ब्रेन स्ट्रॉमिंग कर के टॉपिक ढूढ़ेBlog का Topic चुनने के बाद कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न अपनी Niche को वेलिडेट कैसे करे ?६०+ ब्लॉगिंग Niche आइडियाज इन हिंदी १. हेल्थ वेलनेस और फिटनेसपर्सनल केयरब्यूटी , एन्टी एजिंग वेट लॉस हेल्दी ईटिंगघरेलु उपचार पद्धति 2. न्यूज़ बिज़नेस हेल्थटेक्नोलॉजीएंटरटेनमेंटसायन्स3. ट्रेवल बजट ट्रैवेल सिटी गाइड 4. एंटरटेनमेंटटीवी शोज मूवीज 5. स्पोर्ट्स आर्चरी क्रिकेटफुटबॉल हॉकीबॉक्सिंग6. प्रोडक्ट रिव्युगैजेट्सबुक्स वेहिकल्स 7. बिज़नेस, फाइनेंस इन्वेस्टमेंटपर्सनल फाइनेंसहोम लोन क्रेडिट कार्ड म्यूच्यूअल फंड पोस्ट ऑफिस इन्वेस्टमेंट 8. फ़ूड , कुकिंग रेसिपीरेस्टोरेंट रिव्यु बेकिंगवाइन फ़ूड फोटोग्राफी 9. इतर सरकारी जॉब्सकोटस पेट्स

मै आपको इस पोस्ट के द्वारा  ब्लॉग के लिए सही विषय (Niche) कैसे सेलेक्ट करे इसके बारे में और कुछ अच्छे विषय (blog Niche) जिससे आप को ब्लॉग बनानेका आईडिया आ जायेगा इसपे बात करते है|

- Advertisement -
Table of Contents
  • ब्लॉग Niche क्या है ?
  • ब्लॉग को सफल बनाने के लिए कोनसे स्किल्स जरुरी है ?
  • ब्लॉग का टॉपिक सेलेक्ट करते वक्त  इन गलतियो को नजरअंदाज न करे| 
  • ब्लॉग के लिए Niche कैसे सिलेक्ट करे ?
  • ब्रेन स्ट्रॉमिंग कर के टॉपिक ढूढ़े
  • Blog का Topic चुनने के बाद कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 
  • अपनी Niche को वेलिडेट कैसे करे ?
  • ६०+ ब्लॉगिंग Niche आइडियाज इन हिंदी 
    • १. हेल्थ वेलनेस और फिटनेस
      • पर्सनल केयर
      • ब्यूटी , एन्टी एजिंग
      • वेट लॉस
      • हेल्दी ईटिंग
      • घरेलु उपचार पद्धति
    • 2. न्यूज़
      • बिज़नेस
      • हेल्थ
      • टेक्नोलॉजी
      • एंटरटेनमेंट
      • सायन्स
    • 3. ट्रेवल
      • बजट ट्रैवेल
      • सिटी गाइड
    • 4. एंटरटेनमेंट
      • टीवी शोज
      • मूवीज
    • 5. स्पोर्ट्स
      • आर्चरी
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • हॉकी
      • बॉक्सिंग
    • 6. प्रोडक्ट रिव्यु
      • गैजेट्स
      • बुक्स
      • वेहिकल्स
    • 7. बिज़नेस, फाइनेंस इन्वेस्टमेंट
      • पर्सनल फाइनेंस
      • होम लोन
      • क्रेडिट कार्ड
      • म्यूच्यूअल फंड
      • पोस्ट ऑफिस इन्वेस्टमेंट
    • 8. फ़ूड , कुकिंग
      • रेसिपी
      • रेस्टोरेंट रिव्यु
      • बेकिंग
      • वाइन
      • फ़ूड फोटोग्राफी
    • 9. इतर
      • सरकारी जॉब्स
      • कोटस
      • पेट्स

ब्लॉग Niche क्या है ?

हमारे ब्लॉग पर हम क्या लिखते है और किस विषय पे अपने पोस्ट है। ये अपने ब्लॉग का Niche दर्शाता है | अपने ब्लॉग पे  हमारा  कन्टेन्ट एक ही विषय के आसपास रहना चाहिए| जैसे के हम जब पढाई करते थे उसमे अलग अलग विषय आते थे। उन्ही विषयो में भी छोटे विषय निकल के आते थे। उसी को हम नीच (Niche ) कहते है।

कुछ ब्लॉग पे फाइनेंस के बारे में बताया जाता है तो वो फाइनेंस का Niche हो गया | कुछ ब्लॉग एजुकेशन के बारे में लिखते है वो एजुकेशन Niche हो गई। फाइनेंस में भी बहुत सारे अलग अलग टॉपिक होते है, जैसे के पर्सनल फाइनेंस, होम लोन, कमर्शियल लोन्स, वेहिकल लोन्स। जो ब्लॉग सिर्फ होम लोन पे लिखेगा तो वो micro Niche ब्लॉग कहलायेगा |

- Advertisement -

एक ही विषय के बारे में ढेर सारी बातो से अपने ब्लॉग को ध्यान (फोकस) केंद्रित करने और दर्शकों को सर्च में मदद मिलती है। दर्शको को लगता है के ये जो ब्लॉग है उसे लिखनेवाले उस विषय में पारंगत होंगे।

ब्लॉग को सफल बनाने के लिए कोनसे स्किल्स जरुरी है ?

सफल होने के लिए, आपको निम्नलिखित कौशल के साथ कुशल बनना होगा:

  • अच्छा कन्टेन्ट और संपादन
  • नियमित पोस्ट डालने की सूची बनाए रखना (Publishing Schedule)
  • खोज इंजन अनुकूलन (एसईओ)
  • सोशल मीडिया नेटवर्किंग और ईमेल मार्केटिंग
  • अपने दर्शकों से जुड़ना
  • ट्रैफिक कन्वर्शन स्किल
  • अपने ब्लॉग को मोनेटाइज करने का तरीका पता लगाना
  • टाइम मैनेजमेंट स्किल

ब्लॉग का टॉपिक सेलेक्ट करते वक्त  इन गलतियो को नजरअंदाज न करे| 

  • उस विषय पर एक ब्लॉग न लिखें जिसके बारे में आप कम जानते हों या जिसमें कम से कम व्यावहारिक अनुभव हो| फिर भी ब्लॉग बनाना हो तो उस विषय की अच्छी जानकारी लेनी की तयारी रखे।
  • आप किसी विषय को सिर्फ इसलिए नहीं उठाना चाहिए क्योंकि आप दूसरों को इसके बारे में लिखते हुए देखते हैं या आपको बताया गया है| यूटुब पे बहुत सारे लोग कहते है की आप लिख सकोगे। लेकिन उन्हें व्यूज से मतलब होता है। आप का ब्लॉग चले या ना चले।
  • आप बहुत सारे नए ब्लॉगर बने है उनके ब्लॉग देखे। उससे आप को उन्होंने क्या गलतिया की है, उसके बारे में पता चलेगा।
  • आप विषय के बारे में पेसिनेट है | लेकिन ज्यादा लोग उस विषय को नहीं देखते |
  • बहुत सारे विषयों के बारे में नहीं लिखने के लिए सावधान रहें। आपके ब्लॉग का किसी विषय पे फोकस होना चाहिए|
  • आप नए है तो पहले एक भी ब्लॉग पे १०० प्रतिशत फोकस रखे| २-३ ब्लॉग पे साथ साथ काम करेंगे तो आप का १०० प्रतिशत तीन में डिवाइड हो जायेगा और आपके तीनो एवरेज ब्लॉग बन जायेगे |
  • आप पहला ब्लॉग ब्लॉगर पे बनाए। जब आप ३०-४० अच्छी पोस्ट लिखते है। तब आप डोमेन और होस्टिंग के बारे में सोचे। इस बिच में हमें डोमेन ने के बारे में सोचने का मौका मिलता है। यदि आप विषय को बदलना हो तो आसानी होती है।
  • शुरवात दौर में एक बेसिक थीम के साथ काम करे। ब्लॉग को सझाने के चक्कर में टाइम बर्बाद न करे। जब आपके ब्लॉग पे कंटेन्ट बन जायेगा तब आप बाकी डिज़ाइन के बारे में सोच सकते है।

ब्लॉग के लिए Niche कैसे सिलेक्ट करे ?

Blog शुरू करना एक बढ़िया अनुभव होता है| 

लेकिन अधिकांश लोग कुछ महीनो बाद ब्लॉगिंग छोड़ देते ही क्योकि उनको जिस विषय पे ब्लॉग बनाया है उसमे रूचि खो देते है या ट्रैफिक कम आ रहा है इससे परेशान| इसलिए ब्लॉग के लिए विषय चुनना कितना महत्वपूर्ण है | आप ब्लॉग बनानेवाले है तो अभी से जब भी कोई विषय मिल जाये उसे लिखना शुरू करे। आपके मन में जो विषय आये उसी पे लिखते जाये।

१००-२०० या ५०० वर्ड का पोस्ट लिखे। उसमे ये ना देखे की बढ़िया पोस्ट हो सिर्फ लिखते जाये। इससे आपको जो विषय अच्छा लग रहा था, उसपे कुछ लिखने के बाद समझ में आएगा के सच में मुझे विषय में दिलचस्पी है।

आपके पास पोस्ट के लिए लिस्ट होगी तो जब पोस्ट लिखेंगे तब ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा।

और अब हम देखते है कैसे हम अपने Niche सिलेक्शन का रिसर्च करे| 

ब्रेन स्ट्रॉमिंग कर के टॉपिक ढूढ़े

  • आपको किन विषयो में इंटरेस्ट है उनकी एक लिस्ट बनाओ|
  • आपने क्या रीड किया है बुक्स, ब्लोग्स, आर्टिकल्स किसमे रूचि है |
  • लिस्ट-पास्ट जॉब्स, हॉबी , एक्सपेरियन्स
  • कुछ चीजे आप सर्च कर रहे है लेकिन प्रॉपर तरीके से मिली नहीं, उसकी लिस्ट करे।

अब इन सब टॉपिक्स को पेपर पे लिख ले | इन में आप को कोनसा टॉपिक आपको ब्लॉग के लिए अच्छा लग रहा है | उन्हें शॉर्टलिस्ट कर ले |

- Advertisement -

अब आपने चुने हुए टॉपिक पर ये ३ फैक्टर देखे

टॉपिक के प्रति आप कितने उत्साही है।

टॉपिक के प्रति आपका नॉलेज

प्रोफिटिबिलिटी – इस टॉपिक पे कुछ अर्निंग होनेवाली है क्या।

Blog का Topic चुनने के बाद कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 

आपने अब टॉपिक को फाइनल किया है | अब कुछ महत्वपूर्ण सवाल है इसपे थोड़ा ध्यान देंगे तो आपने जो ब्लॉग का विषय चुना हुआ है वो सच में आपके लिए योग्य है क्या नहीं ये दर्शाएगा |

  • क्या आप इस विषय पर साल भर में १०० पोस्ट लिख पाएंगे ?
  • क्या आप को इस विषय में रूचि है ?
  • क्या आप को इस विषय के बारे अच्छी तरह से मालूम है ?
  • क्या आप का टॉपिक (एवरग्रीन) लम्बी समय तक चल सकता है ?
  • क्या इस टॉपिक को दूसरे लोग पढ़ रहे है ? गूगल ट्रेड्स से चेक करे |
  • क्या इस टॉपिक को मोनेटाइज कर सकते है? – गूगल एड्स, अफिलिएट, अपनी सर्विस या प्रोडक्ट के जरिए |

क्या आपको इन सवालो के सही उत्तर मिल गए है | अभी यहाँ पे अपने  topic का search ख़त्म नहीं हुआ |

आगे आपको जो niche topic select  किया है उसको वेलिडेट करना बाकी है | 

अपनी Niche को वेलिडेट कैसे करे ?

हमने विषय के बारे में सोचा, उसे सेलेक्ट भी किया है। लेकिन क्या आप इस विषय पर काम कर पाएंगे। इसे आप चेक करना होगा। निचे दिए गए पॉइंट के जरिये आप खुद अपने विषय के साथ आगे बढ़ सकते है।

  • आपने जो विषय (टॉपिक) फाइनल किया है | उसके लिए कमसे कम ५० पोस्ट टाइटल कागज पे लिख ले |
  • इस विषय पे Guest post लिखे | किसी ब्लॉगर से बात करके पुछे के मै आप के ब्लॉग पे गेस्ट पोस्ट दे सकता हु क्या |
  • Medium , Quora और आपके Niche के फोरम में जाके आपके विषय पर लिखे |
  • आपकी Niche का फेसबुक पेज बनाए | और कुछ पोस्ट डाले |
  • अपने ब्लॉग के लिए ५ सैंपल पोस्ट बनाए |

आप यहाँ तक आ गए है मतलब आपको सच में अच्छा ब्लॉग बनाना है | हम टॉपिक सेलेक्ट करते है तब हमें लगता है की विषय पर आराम से काम कर सकते है। जब आप ५० पोस्ट की लिस्ट जब कागज़ बनाने लगते तब हमें अपने विषय के बारे में काबिलयत समझने शुरू होती है।

हम क्वोरा पे जाके अपने विषय पर जवाब लिखते है तब हमें लिखने के बारे पता चलता है। जैसे जैसे आप ज्यादा से ज्यादा सवालो के जवाब लिखते जायेगे तब आपकी लिखने की क्वालिटी सुधरती जाएगी। आपके जवाबो पे आनेवाले व्यूज, लाइक के जरिए आपको आपके लिखने का कौशल्य का पता चलता है। अपने विषय के कितने सवालो को आप नहीं लिख सके उसके बारे में आप को समझ आएगा।

ये आपने खुद की परीक्ष्या लेने का सिंपल तरीका है। उससे आपको खुद के बारे में पता चलेगा के जो टॉपिक चुना है वो सही में मेरे लिए अच्छा है | 

अब आपको निचे जो टॉपिक बताए है उसकी जरुरत नहीं होगी | 

अभी भी आपको कोई टॉपिक नजर नहीं आ रहा है तो निचे मैंने  केटेगरी के हिसाब से कुछ टॉपिक की लिस्ट साझा की है | 

६०+ ब्लॉगिंग Niche आइडियाज इन हिंदी 

१. हेल्थ वेलनेस और फिटनेस

हेल्थ , फिटनेस केटेगरी में बहुत सारा ट्रैफिक मिलता है। ये बहुत ही बड़ी केटेगरी है।

पर्सनल केयर

अपनी पर्सनल केयर कैसे करे इसके बारे में आप लिख सकते है।

ब्यूटी , एन्टी एजिंग

इस विषय पर लेडीज़ को ज्यादा दिलचस्पी रहती है। ब्यूटी केयर को लेके एक अच्छा ब्लॉग बन सकता है।

वेट लॉस

अपना वजन कैसे कम करे इसके बारे लिख सकते है। यदि आपका पहला वजन ज्यादा था और आपने वेट लॉस किया है तो आपको जो अनुभव मिला हुआ है। उसके बारे में लिख सकते है। यदि आप अपने वेट लॉस के पहले का और बाद का पिक्चर लगा के बता सकते हो तो आपके ब्लॉग को फायदा हो जाता है।

हेल्दी ईटिंग

खाने के बारे में लोग शौकीन होते है। आप बता सकते है , क्या खाये और क्या खाने से बचना होगा इसके बारे में लिख सकते है।

घरेलु उपचार पद्धति

अपने पसंदीदा घरेलू उपचारों के बारे में ब्लॉग के जरिए बता सकते है।

2. न्यूज़

हम न्यूज के जरिए बहुत सारी बातो के पता चलता है।

बिज़नेस

इसमें बिज़नेस के बारे काम में आनेवाली न्यूज़ आती है।

हेल्थ

हेल्थ के बारे में मार्केट में क्या हो रहा है। इसपे आप बात कर सकते है।

टेक्नोलॉजी

हर दिन नई टेक्नोलॉजी आती है। उसके बारे हम दर्शको को टेक्नो न्यूज के जरिए बता सकते है।

एंटरटेनमेंट

कोनसी नई मूवी आ रही है। अभी किसके बारे में गॉसिपिंग चल रही है।

सायन्स

सायन्स में क्या नया हो रहा है। इसके बारे न्यूज़ बता सकते है।

3. ट्रेवल

आप अपनी ट्रेवल जर्नी के बारे में लिख सकते है। हवाई अड्डों और उड़ानों को नेविगेट करने, लंबी सड़क यात्राएं करने, या आपके द्वारा ली गई यात्राओं से जो अनुभव आपने पाए है और आप क्या सुझाव दे सकते है। इसको आप अपने पोस्ट के जरिए लिख सकते है।

बजट ट्रैवेल

इसमें आप कम बजट में ट्रेवल कैसे कर सकते है। सस्ते हॉटेल , गेस्ट हाउस कैसे ढूंढे। कैसे ट्रेवल करते वख्त पैसे बचा सकते है। उसपे आप लिख सखते है।

सिटी गाइड

आप एक सिटी को चुन कर उसपर डिटेल्स में बात कर सकते है। आप एक ही सिटी को फोकस कर के ब्लॉग बनाते है। तो उस ब्लॉग पर जो ट्रैवेलर सिटी को विजिट कर रहे उनके लिए काम आता है।

4. एंटरटेनमेंट

एंटरटेंटमेंट एक अच्छा विषय है।

टीवी शोज

हमेशा चॅनेल्स पर नए शोज आते है। कोनसे शो में क्या चल रहा है। किसने कोनसा शो छोड़ा। शो में काम करनेवाले कलाकारों के बारे में लिख सकते है।

मूवीज

नयी कोनसी मूवी आ रही है। एक्टर कोण है। इसपे आप डिटेल्स के साथ ब्लॉग लिख सकते है।

5. स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स भी बड़ा विषय है। हम अलग अलग स्पोर्ट के करंट अपडेट के बारे में लिख सकते है। या एक ही स्पोर्ट के बारे में ब्लॉग बना सकते है।

आर्चरी

आर्चरी क्या है। आर्चरी में नियम, कैसे हम अपने को अच्छा बना सकते है। लगनेवाले इक्विपमेंट इत्यादि के बारे में गहराई से बता सकते है।

क्रिकेट

क्रिकेट के बारे में अपने यहाँ बहुत क्रेज है। आप खिलाड़ियों की बायोग्राफी , ipl के बारे में , वर्ल्ड कप , सीरीज के बारे में लिख सकते है। आप प्रशिक्षण के बारे में भी लिख सकते है।

फुटबॉल

फूटबाल के बारे अपना ब्लॉग बना सकते है।

हॉकी

हॉकी का नाम आटे ही “ध्यानचंद” का नाम याद आता है। हम हॉकी ब्लॉग बना सकते है।

बॉक्सिंग

बॉक्सिंग के बारे में लिख कर भी एक अच्छा ब्लॉग बन सकता है।

6. प्रोडक्ट रिव्यु

दर्शक आज के डिजिटल युग में कुछ भी नया प्रोडक्ट लेना चाहते है। तब वह प्रोडक्ट के बारे सही राय की जरुरत होती है। हम प्रोडक्ट रिव्यु कर के दर्शको को अपने ब्लॉग पे ला सकते है। हम इस विषय से एफिलिएट और एड्स के जरिए कमाई कर सकते है।

गैजेट्स

बुक्स

वेहिकल्स

7. बिज़नेस, फाइनेंस इन्वेस्टमेंट

आपके पास फायनान्स , इन्वेस्टमेंट के बारे में बहुत अच्छा ज्ञान हो तो इस विषय पे ब्लॉग बनाना सबसे बढ़िया ऑप्शन है।

पर्सनल फाइनेंस

कभी भी आदमी को पैसे की जरुरत पड़ती है। वो अपनी पैसे की जरुरत लोन लेके पूरी करता है। लोन कैसे ले, लगनेवाले डॉक्यूमेंट, इंटरेस्ट रेट इत्यादि के बारे आप अपने ब्लॉग के जरिए बता सकते है।

होम लोन

प्रत्येक फॅमिली को घर की जरुरत होती है। इसके लिए सभी को लोन लेना पड़ता है। लोन के बारे में सेपरेट ब्लॉग बन सकता है।

क्रेडिट कार्ड

बहुत सारे लोगो के पास क्रेडिट कार्ड होता है। या किसी को नया क्रेडिट कार्ड लेना होता है। आप इस विषय डिटेल में लिख सकते है। आप के क्रेडिट कार्ड के बारे अनुभव साझा कर सकते है।

म्यूच्यूअल फंड

म्यूच्यूअल फंड भी एक बड़ा विषय है। आज की तारीख में ४० कम्पनिया २००० से ज्यादा स्कीम के साथ काम कर रही है। इस विषय आप लिख सकते है।

पोस्ट ऑफिस इन्वेस्टमेंट

इन्वेस्टमेंट में पोस्ट ऑफिस की योजना के बारे में बता सकते है।

8. फ़ूड , कुकिंग

फ़ूड और कुकिंग बहुत बड़ा विषय है। एक ही सब्जी हर जगह पे अलग तरीके से बनाई जाती है। आप अपने ब्लॉग के जरिए फ़ूड के बारे में बता सकते है।

रेसिपी

कुकिंग टिप्स या पसंदीदा रेसिपी साझा करें। क्या आपके पास अच्छा खाना पकाने की उसके बारे में लिखने की क्षमता हैं, अपने पाठकों के साथ अपना पसंदीदा नुस्खा साझा करें। भोजन के बारे में पोस्ट के लिए चित्र भी अतिरिक्त बोनस हैं।

रेस्टोरेंट रिव्यु

आप अपने सिटी, स्टेट में के बढ़िया खाने के रेस्ट्रोरेंट, होटल्स के बारे में बता सकते है। कहा पे क्या अच्छा मिलता है। आप खाने के शौक़ीन हो तो इस बारे में सोच सकते है।

बेकिंग

वाइन

वाइन कैसे बनती है। वाइन कोनसे फ्रूट्स से बनाई जा सकती है। इसके बारे में आपके अनुभव।

फ़ूड फोटोग्राफी

फोटोग्राफी में फ़ूड फोटोग्राफी एक अच्छा विषय है। आप अलग अलग एंगल से फोटोग्राफी कर सकते है। और अपने ब्लॉग के जरिए साझा कर सकते है।

9. इतर

सरकारी जॉब्स

हर हफ़्ते सरकारी नौकरी के बारे में अपडेट आते है। परीक्षा , रिजल्ट , नोटिस इसके बारे आप बता सकते है।

कोटस

पेट्स

अपने यहाँ डॉग्स के बारे में जानने के बहुत दर्शक उस्तुक होते है। आप डॉग के बारे बता सकते है , खाने के बारे में , उनकी ट्रेनिंग, उनकी आदते, इत्यादि।

आप हॉर्स के बारे में भी लिख सकते है। आप को उसके बारे में जानकारी हो।

और बहुत सारे आइडियाज हर केटेगरी में थोड़ा रिसर्च करेंगे तो आपको मिल सकते है |

अब सवाल आता है के इतने सारे विषय सामने है लेकिन कैसे सिलेक्ट करे। इसमें से मुझे १० से १५ केटेगरी मेरे लिए ठीक लग रही है। हर आदमी को पर्सनल केयर और हेल्थ पे ध्यान देना होता है। कुछ स्पोर्टस पसंद आते है। एन्टरटेंटमेंट के लिए कुछ देखते होंगे। खाने का शौक तो ९९ परसेंट लोगो को होता है। कुत्ते, बिल्ली और बहुत सारे जानवर रखना कई लोग पसंद करते है।

मुझे डॉग पे ब्लॉग बनाना है। तो कैसे करे। डॉग बहुत सारे ब्रीड है। सबपे एक साथ बड़ा ब्लॉग बनाना मुश्किल होगा। तो मुझे डॉबरमैन के बारे में मालुम है। मै इसके बारे में बहुत सारी जानकारी निकाल के इस विषय पे ५० से ६० पोस्ट बना लूंगा। और सभी पोस्ट डॉग के बारे में लिखूंगा। इस प्रकार पे मै डॉग के बारे में अपने ब्लॉग की ऑथोरिटी बनाऊंगा।

जब हमें टॉपिक अच्छा लगता है। और उसके बारे में जानकारी नहीं तो उस विषय पे ब्लॉग बनाना है। इस लिए आप ब्लॉग के लिए लगनेवाले पोस्ट कंटेन्ट राइटर से लिख ले। इसके लिए पोस्ट बनाने के लिए आप पहले बजट बनाए और ब्लॉग शुरू कर सकते है।

Share this Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

domain name kya hai
बढ़िया डोमेन नेम कैसे चुने ?
कीवर्ड रिसर्च करने का तरीका (बिना किसी टूल के )
bigrock affiliate
बिग रॉक एफिलिएट क्या है इससे पैसे कैसे कमाए ?
domain name kya hai
एफिलिएट मार्केटिंग में लोग फेल क्यू होते है?

You Might Also Like

कीवर्ड रिसर्च करने का तरीका (बिना किसी टूल के )

14 जनवरी 2023

©2023 Web Guide. All Rights Reserved.

  • disclaimer
  • अबाउट अस
  • टर्म्स & कंडीशन्स
  • Privacy Policy
  • सम्पर्क करे

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?