वर्डप्रेस थीम सेलेक्ट करना बहुत ही कठिन काम होता है | हमने देखते है के लोगो ने कोनसी थीम ली है या ये इंफ्लुंसर बोल रहा है मै ये थीम का उपयोग कर रहा हु | मार्केट में सबसे एक ही थीम है जो मेरे पास है |
ये सही बात है के उसकी थीम बढ़िया है लेकिन आपके टॉपिक के हिसाब से वो आपको सूट हो रही है या नहीं वो हमें देखना होगा | थीम ऐसी हो के स्पीड से चले, दिखने में अच्छी लगे , हमारे टॉपिक के हिसाब से सूट हो सके , और कीमत में भी सस्ती हो |
थीम सिलेक्ट करने से पहले ये बाते ध्यान में रखे
हम वर्डप्रेस अपने सर्वर पे इनस्टॉल करते है तब एक सवाल पूछा जाता है के कोनसी थीम इनस्टॉल की जाये | तब हम थोड़े कन्फुज़ हो जाते है | कोनसी थीम ब्लॉग के लिए लगाए | और हम सबने बताई हुयी थीम इनस्टॉल करते है |
उस थीम को सेट कर लेते है बाद में ऐसा लगता है के ये थीम ठीक नहीं दूसरी देखते है | इसलिए आप को पहले से मालूम होगा के मेरे लिए कोनसी थीम मेरे ब्लॉग के टॉपिक और मेरे सभी क्राइटेरिया में बैठती है |
लेकिन दिक्कत ये आती है अपना क्राइटेरिया कैसे बनाये इसलिए आप निचे बताये हुए पॉइंट पे गौर करेंगे तो आपका क्राइटेरिया आसानी से तैयार हो जायेगा |
ब्लॉग का टॉपिक कोनसा है
थीम सेलेक्ट करने से पहले अपने ब्लॉग टॉपिक क्या है और उसके हिसाब से थीम सूट हो रही या नहीं देखना है | हमारे ब्लॉग पे यूट्यूब के वीडियो रहनेवाले है , पॉडकास्ट के हिसाब से बना रहे है , रिव्यु ब्लॉग है , रेसिपी के बारे में बता रहे | ऐसे कोनसे टाइप में अपना ब्लॉग है उसी हिसाब से थीम सेलेक्ट करनी होगी |
आपका ब्लॉग बनाने का मकसद क्या है
आप ब्लॉग बना रहे है या बनाया है उसका मकसद क्या है | उसके हिसाब हम ब्लॉग के बारे में प्लॅनिंग कर सकते है | आपको ब्लॉग से पैसे कमाने है वो आप कैसे कमाएंगे वो पहले ही सोच ले |
इसका फायदा ये होगा के आपको थीम सेलेक्ट करते वक्त आसानी होगी के एडसेंस के सूटेबल कोनसी थीम है, या एफिलिएट के लिए कोनसे थीम में फायदा हो सकता है | ये शुरवाती दौर में ही समझ सकते है |
हमें कोनसे प्लगइन चाहिए
हम जिस विषय पे ब्लॉग बना रहे है | उस विषय के लिए लगनेवाने प्लगइन प्लगइन उस थीम के लिए सुटेबल हो |हमारी थीम का मकसद डिज़ाइन अच्छा हो ये रहना चाहिए | जो फंक्शन लगनेवाले है वो प्लगइन के जरिये ले सकते है |
मानलो आपका इवेन्ट का टॉपिक है और उसमे हमें इनबिल्ट इवेन्ट कैलेंडर मिल रहा है | हमने वो थीम ले ली आगे जाके हमें थीम बदलनी हो तो हम इवेन्ट कैलेंडर जैसे इनबिल्ड प्लगइन की वजह से वही अटके रह सकते है |
यदि हमारे पास थीम और प्लगइन अलग अलग होंगे उस वक्त हमें जिससे परेशानी होंगी उसे बदलना हमारे लिए आसान होगा |
थीम कितनी जल्दी लोड होती है
हम जो भी wordpress theme लेने वाले है | उसका स्पीड कैसा है उसके बारे में पता होना चाहिए | कुछ टॉपिक ऐसे होते है के उसपे थीम लोड होने में थोड़ा टाइम लेती है | तब हमें ध्यान देना होगा के हमारे टॉपिक में अपनी थीम का स्पीड बाकी ब्लॉग से अच्छा हो |
थीम के रिव्यु देखे
हमें थीम के बारे में क्या प्रॉब्लम हो सकते है | इसके बारे रिव्यु और वेबसाइट पे जो सवाल आते है उससे पता लग सकता है | थीम में कुछ प्रॉब्लम आता है तो सपोर्ट कितना अच्छा है उसे भी मालूम करना होगा ताके आगे जाके परेशानी न हो |
Responsive होनी चाहिए
सभी ब्राउज़र पे चलनी चाहिए और Responsive हो
जब हम सेलेक्ट करते है ये देखना जरुरी है के सभी ब्राउज़र पे थीम सही दिखती है या नहीं | हमें क्रोम, ओपेरा , इंटरनेट एक्स्प्लोरर जिअसे सभीब्राउज़र पे थीम कैसे दिख रही है |
ऐसा न हो के क्रोम के दर्शको के अच्छी तरह दिखता है और इंटरनेट एक्स्प्लोरर पे उसका मुखड़ा बदल जाता है |
अपना ब्लॉग मोबाइल पे कोई देखे तो उसे मोबाइल के हिसाब ऑप्टिमाइज़ होना चाहिए | ५०% के ऊपर दर्शको की संख्या है जो मोबाइल से ब्लॉग पढ़ते है | इसलिए थीम मोबाइल फ्रेंडली भी होनी चाहिए |
हमारे प्लगइन चलने चाहिए
हम जो प्लगइन अपने ब्लॉग पे लगाने वाले वो थीम में सही ढंग से बैठने चाहिए | हमारे काम का प्लगइन ठीक से थीम के साथ कॉन्फ़िगर नहीं हुआ तो कितनी भी अच्छी थीम हमारे कुछ काम की नहीं रहती |
SEO के लिहाज से होनी चाहिए
थीम अच्छी है लेकिन वो SEO में हमारी मदद नहीं कर रही तो उसे लगाके हमें फायदा नहीं होगा | आख़िरकार हमें अपने ब्लॉग को सर्च इंजिन में रैंक भी करना पड़ता है | उसके सिवा हमारे ब्लॉग पे ट्रैफिक कहा से आएगा |
इसलिए हमें ये देखना जरुरी होता है के क्या हम जो थीम ले रहे है वो SEO फ्रेंडली है या नहीं |
थीम की लिस्ट
अपने ब्लॉग के हिसाब से आप अपनी थीम सेलेक्ट कर सकते है | कुछ अच्छी थीम की लिस्ट बता रहा हु | मुझे या किसी और को अच्छी लगनेवाली थीम जरुरी नहीं के आप के टॉपिक में फिट बैठे | आपको अलग अलग टॉपिक में जो अच्छी थीम होगी उसे लेना होगा |
- Astra
- Generate Press
- Sydney
- Neve
- Hestia
- Madd Magazine
- Newsmag Lite
- Moesia
- Hueaman
- Phlox
- Shoplsle
- Vantage
- Make
- Colormag
- eCommerce Gem
- Spacious
- MH Magazine Lite
- eStore
- Foodica Lite
- Zigcy Lite
- Storefront
- OnePress
- Cream Magazine
- JustWrite
- Travel Diaries
- Travel Eye
- Courtyard
आखरी शब्द
थीम कैसे सिलेक्ट करे इस बारे में आपको पता चला होगा | और बहुत सारी बाते है वो आप समझ गए होंगे | आपका टॉपिक है उसके हिसाब से थोड़ा बहुत बदलाव कर के अपना प्लान बना सकते है |